• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
बलून डेकोरेशन प्रतियोगिता में जबलपुर की वैष्णवी गुप्ता चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 मई 2026,  08:00 PM IST
  • 206
बलून डेकोरेशन प्रतियोगिता में जबलपुर की वैष्णवी गुप्ता चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

रायपुर।अखिल भारतीय महिला 'महा मंडल, कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अंतर्गत आयोजित “फन फेयर एवं मस्ती महोत्सव” में आयोजित बलून डेकोरेशन प्रतियोगिता में जबलपुर की वैष्णवी गुप्ता चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें वैष्णवी ने अपनी रचनात्मकता, कला एवं संवेदनशील प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने बरगी बांध क्रूज हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बलून डेकोरेशन के माध्यम से एक भावनात्मक एवं आकर्षक कलाकृति प्रस्तुत की, जिसकी निर्णायकों एवं उपस्थितजनों द्वारा विशेष सराहना की गई।

जश्ने बाजार इवेंट एंड डेकोरेशन की संचालिका वैष्णवी, श्रीमती करुणा चौहान एवं महेश कुमार चौहान की पुत्रवधू हैं तथा उनके माता-पिता शिवशंकर गुप्ता एवं श्रीमती सुमन गुप्ता हैं। वैष्णवी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गर्व महसूस किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter