• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
हाई अलर्ट के बीच भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 मई 2026,  03:18 PM IST
  • 655
हाई अलर्ट के बीच भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट

 मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर
 । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक लूट की घटना का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार यह मामला रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास का है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक तेजी से पहुंचे और उनका मोबाइल छीनकर मौके से भाग निकले। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं पाए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राजधानी रायपुर में पहले से ही हाई अलर्ट जारी है। ऐसे में शहर के प्रमुख इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक हैं और पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में वे चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनका लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर रहा है

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter