• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
रसमड़ा सहकारी समिति में प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) का पद संभाला पुष्पासिंह ...
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 दिसम्बर 2024,  06:18 PM IST

दुर्ग। समीपस्थ रसमड़ा सहकारी समिति में भाजपा सरकार द्वारा प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) का कार्यभार श्रीमती पुष्पा सिंह को क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा छ.ग. शासन ललित चंद्राकर ने कार्यभार ग्रहण कराया एवं संकल्पत कराया कि यहाँ समिति से जुड़े ग्राम रसमड़ा, खुरसूल, गनियारी, पीपरछेड़ी, महमरा, खपरी व सिलोदा ग्राम के किसानो को शासन की सभी योजनाओ का लाभ समय-समय पर मिलता रहे। इन्हे खाद, बीज, दवाई आदि की आपूर्ति पर भी किसी प्रकार की समस्या न हो साथ ही संचालक मंडल, जनप्रतिनिधियो किसानो एवं समिति के अधिकारी, कर्मचारियो के साथ आपसी समन्वय बनाये रखते हुये इस सहकारी संस्थान को आगे बढ़ाते रहने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्य एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष गिरेश साहु, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच नारायण साहू, जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, श्रम सतर्कता निगरानी समिति दुर्ग ब्लॉक सदस्य पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव, निवर्तमान समिति अध्यक्ष रोहित साहू, संचालक सदस्यगण झमनेश देशमूख, गनेश यादव, पूर्व सरपंच राजू शर्मा, पूर्व सरपंच डॉ. मिलन दिल्लीवार पूर्व संचालक सदस्य यशवंत देशमूख, खेमलाल साहू, केदार साहू, कृषकगण प्रमोद पवार, मूलचंद सिंह, समिति प्रंबधक कल्पना बांधे, स्टॉफ कर्मचारी आदि शामिल थे ।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter