• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में बेहद दर्दनाक घटना : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, इलाके में सनसनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मई 2026,  11:48 AM IST
  • 1924
दुर्ग में बेहद दर्दनाक घटना : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, इलाके में सनसनी

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मौके पर पति-पत्नी गोविंद साहू (45 वर्ष) एवं चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके हुए मिले। वहीं उनके पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) एवं पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) घर के भीतर मृत अवस्था में लेटे हुए पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter