• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जामुल सीमेंट वर्क्स ने दुर्ग जिले के टीबी मरीजों को बांटी 100 न्यूट्रिशन किट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मई 2026,  10:02 PM IST
  • 161
जामुल सीमेंट वर्क्स ने दुर्ग जिले के टीबी मरीजों को बांटी 100 न्यूट्रिशन किट

दुर्ग, / जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों के लिए 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को समुचित पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना और “टीबी मुक्त भारत” अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी की उपस्थिति में जामुल सीमेंट वर्क्स की ओर से सीएसआर प्रमुख श्री जामिल अख्तर खान एवं उनकी टीम ने मरीजों को किट प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसीसी जामुल के मुख्य संयंत्र प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह के विशेष सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। टीबी मुक्त भारत की ओर यह कदम न केवल पोषण सहयोग है, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदना और समग्र स्वास्थ्य सुरक्षा की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter