• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
महुआ पेड़ पर चढ़ा भालू : 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी भालू को पेड़ से उतारने में नाकाम रेस्क्यू टीम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 दिसम्बर 2024,  06:40 PM IST
  • 299

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भालू 30 फीट उंचे महुआ के पेड़ पर चढ़ गया। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भालू को पेड़ से उतरने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं स्थानीय लोगों के भीड़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन सोनतराई का मामला है।जंगली हाथियों का उत्पातवहीं अंबिकापुर में देर रात बस्ती में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान हाथियों ने तीन मवेशियों पर भी हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं इन हाथियों ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं हाथियों के इस उत्पात से ग्रामीण अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। हाथियों के बस्ती में घुस आने से लोगों में दहशत का माहौल है। लखनुपर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत पटकुरा के घटोंन का यह मामला है


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter