• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
जगदगुरु नरेंद्राचार्य 4जून को आएंगे दुर्ग, श्रद्धालुओं का करेंगे मार्गदर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 मई 2026,  11:20 AM IST
  • 351
जगदगुरु नरेंद्राचार्य 4जून को आएंगे दुर्ग, श्रद्धालुओं का करेंगे मार्गदर्शन

समस्या मार्गदर्शन समारोह एवं दीक्षा महोत्सव में प्रदेशभर से जुटेंगे श्रद्धालु 

दुर्ग। दक्षिणपीठ नाणीज धाम के जगदगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी दुर्ग आएंगे। वे रामानंद संप्रदाय भक्त सेवा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय हॉकी ग्राउंड महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन में 4जून को आयोजित समस्या समाधान समारोह एवं साधक दीक्षा महोत्सव में श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं सामाजिक कल्याण से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन देंगे, साथ ही साधकों को दीक्षा भी दिलाएंगे। यह एक दिवसीय समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जो देर शाम तक चलेगाl समारोह में प्रदेशभर से करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आयोजन समिति द्वारा भव्य तैयारी शुरू कर दी गई है। समारोह के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। दुर्ग के धर्म नगरी में जगदगुरु रामानंदाचार्य जी के आगमन से उनके अनुयायियों में उत्साह का माहौल है। यह बातें रामानंद संप्रदाय दक्षिण छत्तीसगढ़ पीट के सदस्य सच्चिदानंद उपासने ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ पीठ प्रमुख घनश्याम माहेश्वरी, पीठ सह प्रमुख मुन्नालाल मोटायारे, शारदा ताई, सौरभ सोनी, राजकुमार गौर, प्रफुल्ल तिवारी, संजय पवार भी मौजूद रहे। चर्चा में रामानंद संप्रदाय छत्तीसगढ़ के पीट सदस्य सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि संतों का कार्य धर्म और आध्यात्मिक से जुड़ा होता है, लेकिन समाज का कल्याण भी उनके प्राथमिकताओं में शामिल रहता है

 क्योंकि वर्तमान में समाज में विकृतियां भी सामने आ रही है, जिसका समाधान भी संतों के माध्यम से ही संभव है। इसलिए जगदगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी के सानिध्य में समाज कल्याण से जुड़े कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है। जिसे समाज को व्यापक स्तर पर लाभ मिल रहा है। श्री उपासने ने बताया कि जगदगुरु की प्रेरणा से संस्था द्वारा नि:शुल्क अन्नदान सेवा, गरीब बच्चों को केजी 1 से स्नातक तक निशुल्क शिक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग में एंबुलेंस सेवा, रक्तदान शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में सहायता, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के अलावा मानव सेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्य किया जा रहे हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा धर्मांतरित हिंदू समाज के लोगों की घर वापसी भी कराई जा रही है ।इसके अंतर्गत अब तक 1,54,591 से अधिक परिवारों की घर वापसी कराई जा चुकी है, नशा मुक्ति को लेकर संस्था ने अभियान छेड़ रखा है। अभियान के माध्यम से कई घरों को बर्बाद होने से बचा लिया गया है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter