• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव ने पकड़ा तूल: विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से बढ़ा तनाव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2026,  09:59 AM IST
  • 872
राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव ने पकड़ा तूल: विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से बढ़ा तनाव

अंबिकापुर। मैनपाट तहसील कार्यालय में हुए विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव का रूप ले लिया है। एक ओर जहां नायब तहसीलदार पर बदतमीजी के आरोप लगाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने अब प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक हलचल बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार मैनपाट तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और रामकुमार टोप्पो तथा उनके समर्थकों के बीच 27 मई को किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने लगे।

विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी पर दुर्व्यवहार और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अजीत बसंत ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी सामूहिक हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter