• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बीएसपी प्लांट से संगठित लौह स्क्रैप चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2026,  12:53 PM IST
  • 152
बीएसपी प्लांट से संगठित लौह स्क्रैप चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Image after paragraph

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 टन लोहे का प्लेट एवं बीम कटिंग सहित कुल 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले चार-पांच माह से बीएसपी प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है तथा प्रकरण में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक 26 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स प्लॉट नंबर 18 ए/05 एचआईए हथखोज भिलाई फैब्रिकेशन वर्क्स एंड स्क्रैपडील में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक CG04QT8797 में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट कटिंग एवं बीम भरी मिली। वहीं ट्रक क्रमांक CG10R2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग लोड थी। एक अन्य हाईवा वाहन CG08AW1475 खाली खड़ा मिला, जिसने कथित रूप से लोहे का सामान खाली किया था।
मौके पर दो बड़े ढेरों में लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग बरामद की गई। साथ ही लोहा लोड करने में प्रयुक्त ट्रक, टाटा 1109, टाटा एस, जेसीबी, हाइड्रा, चैन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने की मशीनें भी मिलीं। पुलिस के अनुसार चोरी के लोहे को फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर परिवहन किया जाता था।
पुलिस ने वाहन चालकों एवं ए.के. ट्रेडर्स के सुपरवाइजर से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मामले में धारा 303(2), 317(4), 3(5) एवं 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मीथेन ठाकुर, निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग
2. चिंतानंद साहू (40 वर्ष), निवासी बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर
3. गीतेश वर्मा (36 वर्ष), निवासी टाटा लाइन कोहका
4. निर्मल सिंह (52 वर्ष), निवासी EWS-697 वैशाली नगर
जब्त सामग्री
- दो हाईवा वाहन – CG04QT8797, CG08AW1475
- दो ट्रक – CG10R2004, CG07MB2455
- टाटा 1109 – CG07CA6977
- जेसीबी – CG08AU8496
- हाइड्रा – CG07CW8063
- चैन माउंटिंग मशीन
- टाटा एस – CG04JB9916
- करीब 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter