• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने खाया सल्फास: पिता ने फोन चलाने से किया था मना, पुलिस जांच जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मई 2026,  12:01 AM IST
  • 170
Bhopal News: भोपाल के गुनगा क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर सल्फास खा लिया। पिता की फटकार के बाद उठाए गए कदम से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, देर रात मोबाइल फोन चलाते देख पिता ने उसे फटकार लगाई थी, जिसके बाद छात्रा ने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्स्ट डिवीजन से पास की थी 12वीं क्लास
पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान खुशी कुशवाहा के रूप में हुई है। वह परिवार में सबसे बड़ी है। उससे छोटी एक बहन और एक भाई है। पिता का नाम जगदीश कुशवाहा है। खुशी में 12वीं क्लास फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में प्रवेश लेने वाली थी।

पिता ने डांटा तो बाथरूम में चली गई छात्रा
परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात खुशी फोन चला रही थी। जब पिता ने यह देखा तो नाराज होकर उसे डांट दिया। पिता द्वारा डांटे जाने पर छात्रा बाथरूम में चली गई। कुछ समय बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। छात्रा की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

अस्पताल में उसका इलाज जारी था लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि, परिजनों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter