• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
खांसी की दवा बताकर बेटियों को पिलाया जहर, मां समेत 4 की मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मई 2026,  12:06 AM IST
  • 216
शहडोल के हिरवार गांव में महिला ने कथित तौर पर तीन बेटियों को कीटनाशक पिलाकर खुद भी जहर खा लिया। बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के हिरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक पिला दिया और इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। 

बड़ी बेटी ने किसी तरह घर के बाहर आकर पड़ोसियों को पूरी बात बताई और बेहोश हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी बेटी ने दम तोड़ दिया और मां समेत दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया गया।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

अनिता सिंह का पति ड्राइवर है
मृतकों की पहचान अनिता सिंह (32), रितिका (7), कृष्णकुमारी (4), अर्पिता (2) के रूप में हुई है। अनिता सिंह का पति ड्राइवर है। वह बाहर काम करने गया था। घटना के समय घर पर मां-बेटी मौजूद थे। कोई सुसाइड नोट बरामद न होने से आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा महिला के पति को जानकारी दे दी गई है। चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण किया सुसाइड
पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को बताया था कि, मां ने खांसी की दवाई बताकर कीटनाशक दिया था। इसके बाद घर में आग लगा दी लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आशंका है कि, आर्थिक हालत ठीक न होने कारण अनिता ने सुसाइड किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter