• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मई 2026,  01:02 AM IST
  • 175
गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी असद को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं इस मामले पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के पावन दिन हुई 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के मामले में योगी सरकार की पुलिस ने बेहद त्वरित और कड़ा एक्शन लिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी और ₹50 हजार का इनामी बदमाश असद देर रात गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़  में मारा गया है।

पुलिस को देर रात पुख्ता सूचना मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेकर शहर छोड़कर भागने की फिराक में खोड़ा इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो मोटरसाइकिल सवार असद ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में असद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है।

आपको बता दें की सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के बाद उसकी पीड़ित मां और भाई यश ने रोते हुए प्रशासन को सीधी चेतावनी दी थी कि जब तक उनके निर्दोष बेटे के मुख्य हत्यारे असद का पुलिस एनकाउंटर नहीं करेगी, तब तक वे सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

बजरंग दल और स्थानीय बहुसंख्यक समाज भी इस मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया था। अब पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी असद के ढेर होने और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा अवैध देसी पिस्टल बरामद होने के बाद परिवार की मांग पूरी हो गई है।

असद के खात्मे की खबर आने के बाद, इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच सूर्या का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न करा दिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के पांचवें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter