• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
लापरवाही और अभद्र व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई: जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलंबित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जून 2026,  12:10 PM IST
  • 1702
लापरवाही और अभद्र व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई: जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशेष कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित निलंबित

दुर्ग। प्रशासनिक व्यवस्था में लापरवाही और आम जनता से अभद्र व्यवहार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग संभाग आयुक्त ने जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशेष कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में उनके खिलाफ कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुचित व्यवहार की शिकायतों को कार्रवाई का आधार बताया गया है।

बताया गया है कि शासन द्वारा आयोजित सुशासन शिविर के दौरान आम नागरिकों से किए गए व्यवहार और कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों एवं उपलब्ध तथ्यों के परीक्षण के बाद संभाग आयुक्त ने इसे गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी का मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में इस आदेश के बाद चर्चा तेज हो गई है कि सुशासन और जवाबदेही के दावों के बीच अब अधिकारियों की कार्यशैली पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter