• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर दुर्ग में ब्राह्मण गौरव दिवस का आयोजन, राष्ट्रीय मान्यता की उठी मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जून 2026,  12:07 PM IST
  • 383
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर दुर्ग में ब्राह्मण गौरव दिवस का आयोजन, राष्ट्रीय मान्यता की उठी मांग

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा आर्य नगर स्थित राधा वल्लभ मंदिर परिसर में ब्राह्मण गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन-पूजन के साथ भगवान परशुराम एवं आचार्य चाणक्य की पूजा-अर्चना कर समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नविता शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, महिला मंच जिला अध्यक्ष प्रीति बेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रत्ना नारम देव एवं राकेश दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया।

महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नविता शर्मा एवं श्रीमती रत्ना नारम देव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती संगठन और आपसी एकजुटता से ही संभव है तथा सभी को मिलकर सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाना चाहिए।

राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी एवं सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह दिवस आचार्य चाणक्य के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए इसकी राष्ट्रीय पहचान होना आवश्यक है।

इस अवसर पर श्रीमती चंदा देवी शर्मा, काजल मिश्रा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती कांता जोशी, श्रीमती ज्योति शर्मा, वीणा ब्यास, पायल शर्मा, मुक्ता शर्मा, निधि ब्यास, राधा शर्मा, मंजू शर्मा सहित आर्य नगर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं धर्मप्रेमीजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter