• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
विद्युत व्यवस्था को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जून 2026,  06:14 PM IST
  • 230
विद्युत व्यवस्था को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक

बेहतर विद्युत आपूर्ति और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश

दुर्ग। प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग पीडब्लूडी सभागार में दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के सर्किल विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विद्युत व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लिए।बैठक में वर्तमान विद्युत आपूर्ति, बिजली कटौती की स्थिति तथा आगामी खरीफ एवं खेती-किसानी सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक बिजली कटौती में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को पर्याप्त एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक रखरखाव कार्य, ट्रांसफार्मर उपलब्धता तथा विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शासन की योजनाओं को अमल करने कहा गया।
       बैठक में उपस्थित अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था की बिंदुवार जानकारी ली गई। इस दौरान दुर्ग, पाटन, कुम्हारी, अहिवारा, धमधा एवं बेमेतरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विद्युत समस्याओं एवं सुझावों को मंत्री श्री यादव के समक्ष रखा। मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि आमजन एवं किसानों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
        बैठक में दुर्ग जिपं. अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती बंजारे, बेमेतरा जिपं. अध्यक्ष श्रीमति कल्पना योगेश तिवारी, दुर्ग जिपं उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जनपद पंचायत के अध्यक्षगण, कार्यपालक निदेशक दुर्ग क्षेत्र श्री संजय खंडेलवाल, एसई श्री जे जगन्नाथ, श्री आरके मिश्रा उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter