• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मेहनत रंग लाई : शिवनंदनपुर नगर पंचायत में खिला कमल, अध्यक्ष के साथ 7 पार्षद भी जीते
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जून 2026,  03:33 PM IST
  • 147
सूरजपुर के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।

सूरजपुर। सूरजपुर के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने शानदार विजय प्राप्त की है। साथ ही भाजपा समर्थित 7 पार्षद प्रत्याशी भी विजयी हुए हैं।

चुनाव परिणाम के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Minister Laxmi Rajwade

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का दिखा प्रभाव
इस चुनाव में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किए गए व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। क्षेत्र की जनता ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर विश्वास जताते हुए उनके आग्रह पर कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा को समर्थन दिया।

अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को जीत की दी बधाई -मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस जीत का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और शिवनंदनपुर की देवतुल्य जनता को दिया है। उन्होंने सभी विजयी अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भाजपा की यह जीत विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत है।

Minister Laxmi Rajwade

शिवनंदनपुर क्षेत्र में विकास के नए आयाम किए जाएंगे स्थापित 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिवनंदनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter