• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं : पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जून 2026,  03:41 PM IST
  • 134
बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष आज गुरुवार 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

 

रास्ता रोककर मारपीट
पीड़ित रोमनाथ वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इस दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में टांके लगाए गए।

अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

file
file

मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

जल्द कार्रवाई का आश्वासन
इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter