• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा एक्शन : एक्सपायर लाइसेंस के बावजूद चल रहे 2 क्रशर सील, कारोबारियों में मची खलबली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जून 2026,  03:47 PM IST
  • 156
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद संचालित दो क्रशर संयंत्रों को प्रशासन ने सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रशर संयंत्रों पर ताला जड़ दिया है। रामानुजनगर विकासखंड के पस्ता और छिंदिया क्षेत्र में संचालित ये क्रशर लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अवैध क्रशर संयंत्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामानुजनगर ब्लॉक के पस्ता और छिंदिया क्षेत्र में संचालित दो क्रशर संयंत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि, दोनों संयंत्रों के लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद उनका संचालन जारी था।

 

अवैध संचालन पर क्रशर संयंत्र सील
राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्रशर संयंत्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद गिट्टी और बोल्डर का भी पंचनामा तैयार कर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

अवैध कारोबार पर प्रशासन का हंटर
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter