• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कोसमर्रा चोरी कांड का खुलासा : रायपुर के सराफा कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार, जेवरात और सोने का बिस्किट बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जून 2026,  04:32 PM IST
  • 130
धमतरी जिले में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त कुदाली बरामद की गई है

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना भखारा और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 10 ग्राम का सोने का बिस्किट तथा घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद की गई है।

सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी 
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 को वह परिवार सहित अभनपुर गए थे। 17 मई को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और आलमारी का ताला टूटा मिला तथा सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50,700 रुपये बताई गई।

चोरी के बाद आपस में बांटे पैसे
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेही घनश्याम यादव (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी (25) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चुराई थी। नगदी खर्च कर दी गई, जबकि जेवरात आपस में बांट लिए गए थे।

पुलिस ने जब्त किया सोने का बिस्किट
घनश्याम और हेमंत की निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए गए। जांच में यह भी पता चला कि, चोरी का सोने का गुलबंद हेमंत ने रायपुर निवासी सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी (30) को दिया था। ओमप्रकाश ने उसे गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट बना दिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की बाली, मंगलसूत्र, लॉकेट, गुलबंद हार, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter