दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ताश पत्ती सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलगांव थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1.82 लाख नकद, 52 पत्तों की ताश, 12 मोटरसाइकिलें, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹4.34 लाख बताया गया है।
इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू चौहान, फिरोज खोखर, शब्बीर खान, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जुनैद, पारस चंद्राकर, अजीम अहमद, मोहम्मद जमील, एकांत साहू, जमील खान, शिवा साहू, मृत्युंजय चंद्राकर, साहिद, चंद्रपाल यादव और प्रकाश देवांगन शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई में शामिल पुलगांव थाना पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment