• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
राज्यसभा चुनाव 2026: एमपी में कांग्रेस अलर्ट, विधायकों को भेजा जा रहा दूसरे स्टेट; आरिफ दिल्ली गए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जून 2026,  10:42 PM IST
  • 464
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अपने विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है, ताकि किसी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचा जा सके।

इस रणनीति के तहत कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद उन्हें तेलंगाना भेजा जा सकता है। कांग्रेस विधायकों के प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जा सकती है।

आरिफ मसूद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का यह कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक विधायकों को शिफ्ट किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तैयारियों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter