• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
75 लाख रुपये से अधिक के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 जून 2026,  10:45 PM IST
  • 116
75 लाख रुपये से अधिक के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य

जलभराव और आवागमन की समस्या होगी दूर, चार वार्डों में शुरू होंगे निर्माण कार्य,

-विकास की रफ्तार तेज, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ,

दुर्ग,  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के पटरीपार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 एवं 44 में 75 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से जल निकासी और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन पर महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

चार वार्डों में होंगे विकास कार्य, जल निकासी समस्या से मिलेगी राहत

भूमिपूजन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 गुरु घासीदास वार्ड में हिरामन साहू के घर से रानू के घर तक तथा पवन के घर से परऊ यादव के घर के पास तक लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा की विभिन्न गलियों में 18 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य होगा।

वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती में मानिकपुरी के घर तक तथा निर्मला के घर से प्रकाश के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य लगभग 18 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 16 सिकोला बस्ती कर्मचारी नगर में साहू भवन से मुख्य नाला तक 20 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य संपादित किया जाएगा।

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर होगी, बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

विकास कार्यों से बदलेगी पटरीपार क्षेत्र की तस्वीर :महापौर अलका बाघमार

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली और पुलिया निर्माण के कार्य लगातार स्वीकृत किए जा रहे हैं।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव और आवागमन की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से इन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा पटरीपार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद ललिता ठाकुर, युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उप अभियंता सिद्धार्थ साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने की अपेक्षा जताई।

शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास की रफ्तार तेज

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वर्तमान में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार स्वीकृत और प्रारंभ किए जा रहे हैं। निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाकर समग्र विकास को गति देना है, ताकि आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter