• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
गीतांजलि संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने कंपीटीशन में मारी बाजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जून 2026,  06:36 PM IST
  • 361
गीतांजलि संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने कंपीटीशन में मारी बाजी

दुर्ग। कत्थक रॉकर्स एन युनिक इंस्टीट्यूट ऑफ डान्स, दुर्ग (छ०ग०) के तत्वाधान में देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता में गीतांजली संगीत महाविद्यालय, दुर्ग की छात्रा कु. डिंकल मार्कण्डेय, कु. उत्सवी पटेल, कु. नविष्ठा ठाकुर, कु. स्वरा गजभिये (जूनियर ग्रुप) द्वारा नृत्य गुरू कु. विधि इंगले के मार्गदर्शन में कत्थक व भरतनाट्यम मिश्रित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में यह नृत्य प्रस्तुति एक मात्र विशेष प्रस्तुति रही। इसके अलावा कु. आरना देशमुख द्वारा (जूनियर श्रेणी) में एकल कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया । कलाकारों ने उक्त प्रस्तुति में प्रथम स्थान पाकर न केवल संगीत महाविद्यालय अपितु माता-पिता एवं गुरूजनों को गौरवान्वित किया है। इस सराहनीय प्रस्तुति के लिए गीतांजली संगीत महाविद्यालय दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती रत्ना नारमदेव, प्राचार्य व्ही.एन.भोले, प्रबंधक दिलीप इंगले, सहायक प्रबंधक श्रीमती आरती इंगले, सहसचिव सी.एल. सेन द्वारा छात्र कलाकारों को बधाई दी है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter