• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जून 2026,  09:55 PM IST
  • 158
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार

सेवा सदन में उमड़े लोग, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कराया सुंदरकांड का पाठ

Image after paragraph

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री एवं दुर्ग शहर के लोकप्रिय युवा विधायक गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर सोमवार को मानस भवन के सामने स्थित उनके शासकीय आवास सेवा सदन में शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते रहे। जन्मदिन के अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव के आवास में प्रदेश एवं दुर्ग शहरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक शामिल हुए और प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण की प्रार्थना की गई। शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह रहा। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर, मिठाइयां वितरित कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया,वहीं कई भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के आवास पहुंचे और उनका स्वागत कर उन्हें पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

Image after paragraph

कई कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षामंत्री के जन्मदिन पर मानवसेवा एवं सेवाभावी कार्यों को मूर्तरुप दिया गया। जिसके अंतर्गत रक्तदान और वृक्षारोपण कर अपने चहेते नेता गजेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाया। शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रामेन डेका के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने दूरभाष पर बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अलावा भाजपा और कांग्रेस के नेतागणों ने श्री यादव के शासकीय आवास सेवा सदन पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा,दिलीप साहू,जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रकाश सांखला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह परिहार, अशोक राठी, मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष राकेश सेन, सह-कोषाध्यक्ष धु्रव सचदेव,एमआईसी सदस्य निलेश अग्रवाल, भाजपा नेता संतोष सोनी, नितेश साहू,राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, सैय्यद आसिफ खान,अब्दुल खालिक रिजवी, पार्षद सरिता चंद्राकर, मनीष कोठारी, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, चंडी मंदिर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, विनायक नातू,प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश भाजपा मंत्री ऊषा टावरी, दुर्ग जिला चेम्बर अध्यक्ष अनूप गटागट, प्रदेश चेम्बर उपाध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, अरविंदर खुराना, सतविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और प्रदेश की जनता ने श्री यादव को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

Image after paragraph

बता दें कि  शिक्षामंत्री और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने स्थानीय राजनीति में पार्षद के रूप में अपनी पहचान बनाई और जनसेवा के बल पर विधायक से लेकर केबिनेट मंत्री पद तक का सफर तय किया। कम उम्र में पार्षद बनने का गौरव हासिल करने वाले गजेंद्र यादव अपनी सरलता, सहजता और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है। यही कारण है कि वे जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। दो वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होने दुर्ग शहर की तस्वीर बदल दी है। उनका काम बोलता है और विकास नजर आता है।

Image after paragraph

उनके कार्यों ने विकास की परिभाषा बदल दी है। इसी का परिणाम है कि उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में शिक्षामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस, आईटी पार्क की स्थापना, नालंदा परिसर का निर्माण, खेल अधोसंरचना का विस्तार, चौड़ी सड़के मजबूत कनेक्टिविटी, पेयजल एवं नगरीय विकास, संस्कृति व आस्था का संरक्षण, जनसुविधाओं का सतत विस्तार, हजारों घरों तक बेहतर सुविधाएं पहुंची है। जिसका लाभ दुर्ग के अलावा प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter