• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया भूमिपूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2026,  03:18 PM IST
  • 117
नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया भूमिपूजन

-जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, वार्ड 53, 57 एवं 58 में शुरू होंगे लाखों रुपए के विकास कार्य

-नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, वार्डवासियों ने महापौर का जताया आभार

दुर्ग// नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के पटरीपार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर द्वारा वार्ड क्र.53 मीनाक्षी नगर में पानी टंकी के सामने पीछे गली एवं दलहा (विवान) पब्लिक स्कूल से अरमो के घर तक एवं विभिन्न गलियों में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण इसके साथ ही पटरी पार वार्ड क्रमांक 58 उरला बीड़ी कॉलोनी के पीछे एवं वार्ड क्रमांक 57 उरला रेलवे क्रॉसिंग के पास नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नाली एवं पुलिया निर्माण से जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से नागरिकों को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता एवं आवागमन व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जाएं ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर क्रियान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरस निर्मलकर,वार्ड पार्षद रेशमा सोनकर,वार्ड पार्षद सविता साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्षदों एवं वार्ड के नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर महापौर अलका बाघमार एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter