• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति ने वन मंत्री का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण में योगदान को सराहा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2026,  07:04 PM IST
  • 135

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं वन्यजीवों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री का सम्मान किया गया।
समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने वन मंत्री को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य में वनों के उचित संरक्षण, जंगली जानवरों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, पर्यावरणीय मानकों के पालन तथा वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण, सक्रियता एवं जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति ने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद वन मंत्री ने समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की नहीं बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही बेहतर परिणाम संभव हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में देश के कई महानगर प्रदूषण की चुनौती से जूझ रहे हैं तथा पर्यावरण के प्रति उदासीनता चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता से जुड़े प्रयास समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter