• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2026,  07:16 PM IST
  • 115
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ

ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया उद्घाटन, योजनाओं के स्टॉलों का किया निरीक्षण

Image after paragraph

दुर्ग। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर नगर निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले पात्र नागरिकों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
शिविर में नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए पंजीयन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त शिविर में दुर्ग नगर निगम, रिसाली नगर निगम, नगर पंचायत उताई, जनपद पंचायत, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आधार कार्ड केंद्र, वन विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।
इस अवसर पर ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और पर्यावरण संरक्षण तथा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को आमजन के लिए लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इससे जुड़ने का आह्वान किया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा शासन की योजनाएं गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना है और इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्य करना आवश्यक है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और दस्तावेजों की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से तीनों दिनों तक आयोजित इस विशेष शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद रंजीता पाटिल, मनीष कोठारी, गोविंद देवांगन, अश्वनी निषाद, खिलावन मटियारा, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सीईओ ऋचा शर्मा मिश्रा, विनोद माझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश दीवान तथा आभार प्रदर्शन सीईओ ऋचा शर्मा मिश्रा ने किया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter