• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
राज्य स्तरीय कला उत्सव नाटक में सेजेस पाहंदा विजेता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 दिसम्बर 2024,  01:08 PM IST

दुर्ग। राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में सम्पन्न हुआ। राज्य भर के विभिन्न स्कूलों से आये  प्रतिभागियों  ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नाट्य विधा से शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाहंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। शाला के प्राचार्य  जे. पी. पाण्डेय सर ने बताया कि नाटक का शीर्षक 'छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राधाबाई' है। डॉ. राधाबाई के आजादी की लड़ाई में दिए गये योगदान को रेखांकित करना एवं आने वाली पीढ़ी के मन में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना इस नाटक का मुख्य उद्देश्य है। नाटक का निर्देशन एवं पटकथा लेखन मौखिक इतिहासकार डॉ. सरिता साहू शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभांठा पाटन का है।  इस नाटक को जीवंत करने में दुनिका साहू, जान्हवी साहू, अंजली धुर्वे, किरण सिंगौर, आरती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अरविन्द मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे, प्रभारी शिक्षक राजेन्द्र मौर्य तथा शाला के समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter