• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
कुएं में अज्ञात व्यक्ति लाश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2026,  08:52 PM IST
  • 257
कुएं में अज्ञात व्यक्ति लाश

दुर्ग,। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाल लिया।भौगोलिक संदर्भ

कंट्रोल रूम, दुर्ग से सूचना प्राप्त होने के बाद जिला सेनानी श्री नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब 30 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गहन तलाशी अभियान चलाकर एसडीआरएफ के जवानों ने अज्ञात व्यक्ति के शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेस्क्यू टीम में रेस्क्यू प्रभारी श्री ईश्वर खरे सहित एसडीआरएफ के जवान चंद्रप्रताप, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, राजेश यादव, रमेश, दिलीप, दिनेश, विनय एवं हेमराज मरावी शामिल रहे। टीम की तत्परता और समन्वित प्रयास से रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter