• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर,इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 जून 2026,  05:37 PM IST
  • 499
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर,इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर,इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 अरुण साव ने समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश,

-महापौर अलका बाघमार ने उरला पटरी पार क्षेत्र के स्थायी जल समाधान हेतु नए फिल्टर प्लांट की रखी मांग,Image after paragraph

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का आज उपमुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नालंदा परिसर बनेगा विद्यार्थियों के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रयास कन्या विद्यालय एवं छात्रावास के पीछे अधोसंरचना मद से लगभग 1213.98 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

नालंदा परिसर के निरीक्षण के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री साव ने महापौर श्रीमती बाघमार के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते यातायात तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 17 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माण अवधि 18 माह निर्धारित की गई है।

129.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 47 एमएलडी एसटीपी अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत पुलगांव में 30 एमएलडी एवं उरला में 47 एमएलडी क्षमता के कुल 77 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्यों में से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उरला में निर्माणाधीन 47 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया। लगभग 129.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं एजेंसी को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बता दे कि महापौर अलका बाघमार ने उरला पटरी पार क्षेत्र के स्थायी जल समाधान हेतु नए फिल्टर प्लांट की रखी मांग,जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के दिए निर्देश।

निरीक्षण के दौरान पार्षदगण सरस निर्मलकर, श्रीमती रेशमा सोनकर, गुलशन साहू, श्रीमती ललिता ठाकुर, श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर, श्रीमती रंजीता पाटिल, मनोज सोनी,मनीष कोठारी,पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, हरिशंकर साहू, संजय ठाकुर, मोहित मरकाम, सिद्धार्थ साहू,संजय सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter