• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मुझे पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बताने वाला लेटर फर्जी’, रंधावा बोले- FIR दर्ज करे पुलिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 जून 2026,  10:16 AM IST
  • 270
मुझे पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बताने वाला लेटर फर्जी’, रंधावा बोले- FIR दर्ज करे पुलिस

पंजाब कांग्रेस में रविवार रात को काफी उथल-पुथल वाले हालात तब बन गए जब सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो गया। इस वायरल लेटर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात लिखी गई थी।

रविवार को ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के पांच बड़े नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर रहे थे। इन नेताओं में सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विजय इंदर सिंगला मौजूद थे।

राजनीतिक विवाद पैदा करने की कोशिश

सोशल मीडिया पर लेटर के वायरल होते ही रंधावा के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा लगा कि पार्टी हाई कमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रंधावा के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन रंधावा तुरंत सामने आए और उन्होंने इस लेटर को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने और बेवजह राजनीतिक विवाद पैदा करने के मकसद से इस लेटर को बनाया गया और वायरल किया गया।

पंजाब पुलिस के डीजीपी को लिखा पत्र

रंधावा ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर बताया कि उन्होंने इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखा है और कहा है कि तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पंजाब पुलिस से ऐसा करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का पत्र वायरल करना न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है बल्कि आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश भी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter