• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
दिल्ली के शाहदरा में मर्डर: बदमाशों ने बर्तन कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मॉर्निंग वॉक से घर आ रहे थे वापस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 दिसम्बर 2024,  07:27 PM IST
  • 25
दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार की सुबह बदमाशों ने एक बर्तन कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी है। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार की सुबह बदमाशों ने एक बर्तन कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी है। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पुलिस दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना फर्श बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां बदमाशों ने एक युवक पर 7 से 8 राउंड फायरिंग की है। वहीं इस मामले में शाहदरा डीसीपी का कहना है कि पीसीआर कॉल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिस शख्स पर फायरिंग हुई है, उसकी पहचान सुनील जैन (52) के रुप में हुई है। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद स्कूटी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच दो हमलावर आए और उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि, बदमाशों ने युवक पर हमला क्यों किया। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए है। उन्होंने किसी से आपसी रंजीश होने से इंकार किया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। 

केजरीवाल ने अमित शाह पर बोला हमला 

वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है और दिल्ली को जंगल राज बना दिया है। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे है। बीजेपी से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। ऐसे में दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। 

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के रोहतक में एक शादी समारोह में फायरिंग हुई है। इसमें तीन-चार बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter