• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नगर निगम ने गठित किया बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 जून 2026,  07:06 PM IST
  • 99
नगर निगम ने गठित किया बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ

--24 घंटे संचालित होगा कंट्रोल रूम, अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी तय,

दुर्ग।नगर पालिक निगम। मानसून सीजन 2026 के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा नागरिकों को त्वरित राहत एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस संबंध में निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्यालय भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर जून से 24 घंटे संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बाढ़ नियंत्रण आदेश.

बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ की संपूर्ण मॉनिटरिंग एवं कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद्र थवानी को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए स्वास्थ्य, अभियंत्रिकी एवं कार्यशाला शाखा के अधिकारियों की टीम गठित की गई है।

साथ ही कंट्रोल रूम के सुचारु संचालन के लिए सप्ताह के सातों दिन दिन एवं रात्रि पाली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बाढ़ नियंत्रण आदेश.

नगर निगम ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि मानसून अवधि के दौरान जलभराव, बाढ़ अथवा अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए निगम का बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहेगा तथा जनसुरक्षा एवं राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter