• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
अभिषेक-संजू नहीं खोल पाए खाता, शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2026,  10:57 PM IST
  • 254
अभिषेक-संजू नहीं खोल पाए खाता, शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज

भारतीय टीम के लिए मौजूदा आयरलैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में 34 रन से हार और टॉप ऑर्डर का फ्लाप शो चिंता का विषय बना। उसके बाद दूसरे मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा दिखा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों गोल्डन डक पर जय मूंद्रा का शिकार बने। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 1 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अब सवाल यह खड़ा होता है कि, क्या अब वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करवाने का समय आ गया है?

भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर से आयरलैंड के खिलाफ फ्लाप हुआ। इशान किशन (11 गेंद 12 रन) और श्रेयस अय्यर (7 गेंद 10 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए। भारत ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन ही बनाए थे। आयरलैंड में जाकर भारत का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। यह टीम इंडिया के बैटिंग लाइन अप पर अब कई सवाल भी खड़े कर रहा है। अभिषेक और संजू की निरंतरता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संजू-अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पहली-पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। दोनों की जोड़ी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम की यह सिर्फ दूसरी ओपनिंग जोड़ी है जिसमें दोनों खिलाड़ी गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। इससे पहले 2018 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार गोल्डन डक पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट हुए थे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter