• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना के साथ दुर्ग पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 जून 2026,  04:28 PM IST
  • 118
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना के साथ दुर्ग पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

 *माननीय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया*।

 *कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।*

 "*एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया*।

भिलाई में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना के अनुरूप दुर्ग पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री सुखनंदन राठौड़ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणिशंकर चंद्रा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, एसडीओपी पाटन, एसडीओपी धमधा, महिला सेल के राजपत्रित अधिकारी सहित जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को साकार करने में ऐसे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसका संरक्षण उससे भी अधिक आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व है तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। दुर्ग पुलिस भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का सामूहिक संकल्प लिया।

सराहनीय सहभागिता :

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री सुखनंदन राठौड़ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणिशंकर चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, एसडीओपी पाटन, एसडीओपी धमधा, महिला सेल के राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, रक्षित केन्द्र एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter