• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
संत कबीर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : महापौर अलका बाघमार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 जून 2026,  08:18 PM IST
  • 555
संत कबीर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : महापौर अलका बाघमार

दुर्ग। सद्गुगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने सहभागिता कर संत कबीर साहेब के मानवता, समरसता, प्रेम और सत्य पर आधारित संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं।Image after paragraph

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। वर्तमान समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि समाज को प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास की सबसे अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं तथा लोगों को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। संत कबीर का जीवन सत्य, सादगी और सेवा का प्रतीक रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

महापौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, संतजनों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter