• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
दुर्ग शहर को 148 लाख की लागत से इंडोर तरणताल की सौगात
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2024,  05:01 PM IST
  • 29

विकास कार्यों को दुर्ग शहर में गति मिली - गजेन्द्र यादव
-जिले के युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्ग।
 दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में शहर में स्थित सीटी क्लब के प्रांगण में 148 लाख की लागत से तरणताल निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार बेडमिंटन का मैदान तैयार किया जा रहा है, उसी प्रकार तरणताल का निर्माण भी हो। उन्होंने विधायक बनने के बाद जो सपना देखा था उसको पूरा करने में कलेक्टर सुश्री चौधरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला को वैभवशाली बनाने हरसंभव कोशिश करूंगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की रेकिंग में दुर्ग जिला प्रथम स्थान पर रहा है। 

Image after paragraph


विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जिला अस्पताल में 9 करोड़ की लागत से 150 बिस्तरों का वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरू के आईटी पार्क की तरह भिलाई में भी आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिससे जिले के छात्र-छात्राओं को पढ़ने तथा रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई न हो सके। उन्होंने जिले को सुव्यविस्थत करने के लिए जैसे पटेल चौक, राजेन्द्र प्रसाद चौक तथा अन्य क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण करने के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी।   
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को नया आयाम देने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के सुझाव के आधार पर विधायक श्री यादव ने शहर का विकास करने हमेशा तत्पर रहे है। जिले के विकास के लिए व्यक्तिगत जागरूकता होना अनिवार्य है। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विधायक के माध्यम से शहर को तरण ताल की सौगात मिली है, इससे जिले के युवाओं को सुविधा मिलेगी। 

Image after paragraph


कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिले के युवा पीढ़ी को खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य अनुभवी खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि तरणताल का निर्माण करने के उपरांत उसका संचालन भी सुव्यवस्थित सुचारू रूप से होना चाहिए। 
इस अवसर पर पार्षद राजकुमार नारायणी, दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री जे.के. मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter