• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल की DLP कार्यशाला संपन्न, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जून 2026,  07:33 AM IST
  • 515
भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल की DLP कार्यशाला संपन्न, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरी पार मंडल द्वारा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से जोड़ना तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक सशक्त और व्यवस्थित बनाना रहा।Image after paragraph

कार्यशाला में दुर्ग महापौर अलका बाघमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग कर संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Image after paragraph

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका, ऑनलाइन संवाद, सूचना प्रबंधन एवं डिजिटल प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को DLP के विभिन्न फीचर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यशाला के दौरान जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की डिजिटल दक्षता बढ़ेगी और संगठन की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग करने का संकल्प भी लिया।

Image after paragraph

Image after paragraph

Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter