• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
रथयात्रा पर यात्रियों को बड़ी राहत: गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन चलेगी, रायपुर-दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जून 2026,  09:17 AM IST
  • 558
रथयात्रा पर यात्रियों को बड़ी राहत: गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन चलेगी, रायपुर-दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज-9993590905

रायपुर। रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-पुरी-गोंदिया स्पेशल ट्रेन (08801/08802) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गोंदिया से स्पेशल ट्रेन 2, 9, 16 और 29 जुलाई को रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शाम 3:58 बजे तथा रायपुर से शाम 5:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:00 बजे पुरी पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन पुरी से 3, 10, 17 और 30 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे चलेगी। अगले दिन तड़के 3:10 बजे रायपुर, 4:28 बजे दुर्ग और सुबह 7:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुदों रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रथयात्रा के अवसर पर पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की पुष्टि करने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter