• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सहायक श्रम पदाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जून 2026,  10:44 PM IST
  • 567
श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सहायक श्रम पदाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सहायक श्रम पदाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।Image after paragraph

आदेश में अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई विभागीय या न्यायालयीन प्रकरण लंबित है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा।

श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 30 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

यह प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यों में गति लाने तथा विभिन्न जिलों में श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter