• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी चैनसुख भट्टड का आकस्मिक निधन, व्यापारिक जगत में शोक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2026,  06:29 AM IST
  • 1271
दुर्ग के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी चैनसुख भट्टड का आकस्मिक निधन, व्यापारिक जगत में शोक

दुर्ग। शहर के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी श्री चैनसुख जी भट्टड का बुधवार, 1 जुलाई की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय चैनसुख जी भट्टड, श्री गंगा प्रसाद भट्टड के बड़े भाई तथा आशीष एवं अजय भट्टड के पिताजी थे। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और व्यापारिक योगदान के लिए शहर में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे गांधी चौक स्थित निवास से प्रारंभ होकर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

शोकाकुल भट्टड परिवार के प्रति शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter