• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राहुल जी की सोच और कांग्रेस की रीति नीति सिदान्तों को बूथ स्तर पर पहुंचाएं पदाधिकारी : धीरज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2026,  10:10 AM IST
  • 295
राहुल जी की सोच और कांग्रेस की रीति नीति सिदान्तों को बूथ स्तर पर पहुंचाएं पदाधिकारी : धीरज

*मध्य ब्लॉक कांग्रेस का बूथ चलो अभियान वार्ड 34 व 35 में:* 

बूथ चलो अभियान के तहत आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा चंडी मंदिर मंडल के वार्ड 34 शिवपारा वार्ड एवं वार्ड 35 रामदेव मंदिर वार्ड के बूथ पदाधिकारी की संगठन सृजन की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं ब्लाक प्रभारी संजय बत्रा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,जगमोहन ढीमर,कन्या ढीमर के विशेष उपस्थिति में रखी गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि आप लोग जनता के बीच जाए और जनता की समस्याओं को सुने क्योंकि जब से भाजपा की सरकार काबिज है तब से जनता महंगाई व बिजली बिल की मार खेल रही है भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है वह सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। हमें जननायक राहुल गांधी जी की सोच के अनुरूप कांग्रेस पार्टी के जन कल्याणकारी रीति नीति सिद्धांतों को आम जन तक पहुंचाना है और संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी गण निर्भीक होकर जुझारू रूप से कार्य करें और संगठन को मजबूत करें।

बूथ चलो अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,मंडल प्रभारी जगमोहन ढीमर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर,डोमार सिंह राजपूत,शत्रुघ्न चक्रधारी,बिंदु राजपूत, संगीता सोनवानी,पीलाराम पटेल,सन्नी साहू,देवेंद्र कुमार वर्मा,संतोष तांडी,अली असगर,योगेश साहू,बलराम साहू,राजू पटेल,गुलशन यादव,विजय कंडरा,लक्ष्मी मानिकपुरी,योगेश सिन्हा,लीला साहू,किरण ठाकुर, अमित साहू,सावित्री साहू उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter