• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
नगर निगम रायपुर के जोन 1 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2026,  01:25 PM IST
  • 263
नगर निगम रायपुर के जोन 1 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

रायपुर।नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-01 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता (A.E.), उप अभियंता (S.E.), जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन तथा जोन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी मनोहर लाल पटेल (पंपमैन), राजेंद्र महानंद (सफाई कामगार), श्रीमती भालू मकरम (सफाई कामगार), श्रीमती क्लेंद्री (सफाई कामगार), श्रीमती रायमनी (सफाई कामगार), राजू (सफाई कामगार) तथा बिहारी दीप (सफाई कामगार) को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्वक एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter