• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महापौर अलका बाघमार ने वार्ड-36 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2026,  04:56 AM IST
  • 737
₹17.50 लाख की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण होगा, भाजपा ने विकास को बताया प्राथमिकता

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ -9993590905

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक-36 गंजपारा (पुलिस लाइन क्षेत्र) में लगभग ₹17.50 लाख की लागत से होने वाले नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शिव नायक, वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।Image after paragraph

भूमिपूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि बांधा तालाब निचली बस्ती, जीवन प्लाजा के पीछे, मंदिर से चौहान निवास तक, मोहन बाल मंदिर के आसपास तथा सरदार पटेल स्कूल के सामने नाली एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से जलभराव की समस्या दूर होगी और बरसात के दौरान आवागमन आसान होगा।

Image after paragraph

 

 

 

Image after paragraph

कार्यक्रम में मौजूद वार्डवासियों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में नाली एवं पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

वार्ड-36 गंजपारा में ₹17.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन करतीं महापौर अलका बाघमार। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter