• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के प्रति किया गया जागरूक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2026,  01:15 PM IST
  • 153
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के प्रति किया गया जागरूक

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया प्रेरित – लोकेश कावड़िया

रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया ने रायपुर उत्तर विधानसभा के शंकर नगर स्थित महाराष्ट्र मंडल गार्डन में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समन्वयक बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने कार्यक्षेत्र के दिव्यांग बच्चों एवं अन्य दिव्यांगजनों का यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनवाने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने की अपील की, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने निगम द्वारा दिव्यांगजनों के स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

श्री कावड़िया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न हर्बल उत्पादों के निर्माण का मौखिक प्रशिक्षण देते हुए इच्छुक दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधा किलो डाबर ग्लूकोस-C एवं दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हर्बल साबुन वितरित किए।

कार्यक्रम का आयोजन पंखुड़ी मिश्रा, माधवी बंजारे एवं कविता मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के डायरेक्टर श्री हरेन्द्र पटेल जी, भाजयुमो शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा जी, जिला भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी श्री भास्कर धनकड़ जी सहित 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter