• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 2.17 लाख रुपये की वसूली का खुलासा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2026,  08:09 AM IST
  • 545
आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 2.17 लाख रुपये की वसूली का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक व्यक्ति को अपने घर बुलाकर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 2.17 लाख रुपये की उगाही कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।Image after paragraph

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी परिचित महिला ने उसे अपने निवास पर बुलाया था। वहां दूसरी महिला की मौजूदगी में उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए।

आरोपियों ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया तथा परिवारजनों को भेजकर बदनाम करने की धमकी दी और अलग-अलग तिथियों में फोन-पे और यूपीआई के माध्यम से लगातार पैसे वसूलते रहे। इस तरह पीड़ित से कुल 2 लाख 17 हजार रुपये की उगाही की गई।Image after paragraph

शिकायत मिलने पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, फोन-पे/यूपीआई विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की है। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से होने वाली ब्लैकमेलिंग, हनी ट्रैप या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter