बालोद। जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति द्वारा दूसरी पत्नी को घर में रखने और उसे अधिक महत्व दिए जाने से आहत पहली पत्नी ने अपनी सौतन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पहले से योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार पति की दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और खुद को उपेक्षित महसूस कर रही थी। इसी नाराजगी और लगातार चल रहे तनाव के बीच उसने वारदात की साजिश रची।


घटना के दिन आरोपी पहले लकड़ी का खुरा लेकर मृतका के कमरे में पहुंची और उसके सिर पर लगातार चार वार किए। खुरा टूट जाने पर वह बाहर गई और लोहे का धारदार फर्सा लेकर वापस लौटी। इसके बाद उसने मृतका के गले पर लगातार चार वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार फर्सा और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने और सौतन को अधिक महत्व दिए जाने से उपजे मानसिक तनाव व प्रताड़ना के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एक सामाजिक सवाल भी
यह घटना केवल एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और संवादहीनता की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैवाहिक विवाद, उपेक्षा और मानसिक प्रताड़ना जैसी परिस्थितियों का समय रहते समाधान नहीं होने पर ऐसे दुखद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। कानून अपने स्तर पर कार्रवाई करता है, लेकिन रिश्तों में संवाद, सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment