दुर्ग। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आत्मीय मुलाकात कर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों से उनकी वर्तमान पढ़ाई, विद्यालय, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि बच्चे आगे चलकर किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। बच्चों ने भी अपने सपनों और शैक्षणिक प्रगति के बारे में खुलकर जानकारी साझा की।
कलेक्टर ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम केयर्स योजना के तहत लाभान्वित बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इनमें स्पॉन्सरशिप योजना, महतारी दुलार योजना, आपदा प्रबंधन राहत कोष (एक्स-ग्रेशिया), 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता तथा कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शामिल है।




उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के मतदाता पहचान पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र समय पर बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रशासन इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी शिक्षा एवं विकास में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति डांगरे, परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment