• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
ज्ञान की सार्थकता तभी होगी जब उस ज्ञान को हम अपने आचरण में लाते हैं: शारदा दीदी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 दिसम्बर 2024,  07:18 PM IST
  • 298

दुर्ग प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में ब्रह्माकुमारीज अहमदाबाद की जोनल डायरेक्टर, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के महिला प्रभाग की नेशनल को-ऑर्डिनेटर  राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी जी का आगमन आनंद सरोवर बघेरा में सोमवार को हुआ। उनकी आध्यात्मिक एवं प्रेम पूर्ण व्यवहार की कला ने लोगों के जीवन के प्रति नजरिया को बदला है और आध्यात्मिकता के प्रति आकर्षित किया है। रोटरी क्लब, लायन्स क्लब एवं जैन समुदाय जैसी कई संस्थाओं द्वारा उनकी मानवता के प्रति दयालु दृष्टिकोण और सेवाओं के लिए पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

Image after paragraph

न केवल भारत बल्कि नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, थाइलैंड जांबिया, केन्या एवं 15 से अधिक यूरोपीय देश जैसे जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली  पुर्तगाल आदि देशो का दौरा कर उन्होंने अध्यात्म का अलख जगाया है। 
              ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने आए हुए आगंतुक अतिथियों व आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लेने के लिए सुदुर अंचल से आए हुए सभी का स्वागत किया तथा डॉक्टर निर्मला गुप्ता ने अतिथियों को शाल पहनाकर व ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत किया।  इस अवसर पर मनभावन स्वागत नृत्य कन्याओ द्वारा प्रस्तुत किया गया ।       

Image after paragraph

                  
        ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा के द्वारा जो भी ज्ञान इस सत्संग में हमें प्राप्त होता है उसकी सार्थकता तभी होगी जब उस ज्ञान को हम अपने आचरण में लाते हैं जिससे ही हमारा जीवन दिव्या बनता जाता है । परमात्मा ने हमें प्रातः काल से रात्रि सोने तक जो दिनचर्या प्रदान की है यदि उसके अनुरूप हम चलते हैं तो हमारे जीवन में प्रतिपल हमें उन्नति और प्रगति दिखाई देती है व जीवन में स्थायी सुख-शांति की अनुभूति होती है ।
   इस अवसर पर हेमलता दीदी ( क्षेत्रिय निर्देशिका इन्दौर जोन ) उषा दीदी ( संचालिका ब्रह्माकुमारीज उज्जैन) उपस्थित थे मंच संचालन रुपाली बहन ने किया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter