• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सवालों से बचते नजर आए मोहन भागवत, मीडिया के सवाल पर बोले- ‘राम राम’
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जुलाई 2026,  11:06 PM IST
  • 184
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सवालों से बचते नजर आए मोहन भागवत, मीडिया के सवाल पर बोले- ‘राम राम’

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार नए खुलासों के साथ चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से राम मंदिर के मुद्दे को लेकर सवाल किया तो वे उससे बचते हुए नजर आए।

पत्रकार ने पूछा कि कुछ लोग राम मंदिर में आस्था को कमजोर कर रहे हैं तो इसका जवाब देते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बस दो शब्द कहे और वो थे ‘राम-राम।’

आरएसएस ने जारी किया बयान

इससे पहले आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जोर देकर कहा कि मौजूदा भ्रम और अनिश्चितता का अंत होना चाहिए। आरएसएस ने कहा, “अयोध्या के श्री रामलला मंदिर में दान पेटी में जमा धन की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और भगवान राम के लाखों भक्तों की भावनाओं और आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। हम सभी इस घटना से बेहद दुखी और व्यथित हैं।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter